{"_id":"5b75cacd42c7920e855ff6f5","slug":"41534446285-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी श्मशान घाट की भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी श्मशान घाट की भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुरी श्मशान घाट की भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप
सुप्रीम कोर्ट से स्टे के बावजूद परिषद द्वारा डाली जा रही है डस्टबिन व अन्य सामग्री
वीरवार को फ्लैक्स जलाए जाने का किया समिति ने किया विरोध
फोटो संख्या-26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में पुराने अस्पताल के निकट स्थित शिवपुरी श्मशान घाट की खाली पड़ी जमीन पर नगर परिषद द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप समिति सदस्यों ने लगाया है। वीरवार को यहां शहर भर से जब्त किए गए फ्लैक्स बोर्ड जलाए गए तो समिति सदस्यों ने इसे कोर्ट की अवमानना करार देते हुए कहा कि कोर्ट के स्टे के बावजूद परिषद द्वारा इस जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
समिति के प्रधान अशोक कुमार सर्राफ ने बताया कि शिवपुरी श्मशान घाट की कुल 86 कनाल भूमि है। जिसमें से कुछ में तो श्मशान घाट बना हुआ है। बाकी जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन को लेकर कैथल नगर परिषद के साथ विवाद चल रहा है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट से समिति को स्टे मिला हुआ है। इस स्टे के बावजूद यहां परिषद द्वारा कभी कचरा डाला जाता है। कभी यहां डस्टबिन का ढेर लगाया जाता है। कभी गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यहां बनाई गई दीवार को भी गिरा दिया गया है। इसके अलावा वीरवार को यहां कई ट्रॉलियों में लाए गए फ्लैक्स जलाए गए। जबकि समिति को पिछले साल से सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिला हुआ है कि इस जमीन में परिषद द्वारा कुछ नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद इस जमीन को लेकर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है।
इस संबंध में नगर परिषद सचिव कुलदीप मलिक ने कहा कि यदि किसी के पास स्टे है तो वह सक्षम अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करें। उन्हें इस विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। आला अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।