फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स की प्रदेश स्तरीय बैठक

हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स की प्रदेश स्तरीय बैठक

Thu, 30 Aug 2018 09:16 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स की प्रदेश स्तरीय बैठक
प्रधान पद को लेकर नहीं हो पाया फैसला
विज्ञापन

हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स की प्रदेशस्तरीय बैठक
अब 5 सितंबर को पिहोवा में होगी एसोसिएशन की बैठक
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। हरियाणा मिलर्स एंड डिलर्स एसोसिएशन की एक बैठक एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बाबू राम की अध्यक्षता में यहां एक पैलेस में हुई। इसमें राज्य के सभी राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में एसोसिएशन के प्रधान पद से हंसराज सिंगला ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सिंगला को प्रधान की नियुक्ति तक कार्यवाहक प्रधान बनाया गया।

इससे उपरांत एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सतपाल गुप्ता ने एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और वर्तमान में आ रही समस्याओं व उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर मिलर्स व डीलर्स को समस्याओं का हल करवाने के लिए भविष्य में एकत्र होकर प्रयास करने होंगे। एसोसिएशन के पूर्व महासचिव डॉ. राजेश वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से आगामी जनरल हाउस की बैठक 5 सितंबर दिन बुधवार प्रात: 10 बजे पिहोवा में रखी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मिलर्स का बिलिंग या प्रोसेसिंग चार्ज 10 रुपये प्रति क्विंटल तय कर रखा है, जो बहुत कम है। सरकार से इसे 100 रुपये करने की मांग की गई है। देश भर की सभी मिलों के लिए धान से चावल निकालने की न्यूनतम मात्रा 67 पर्सेंट तक कर दी गई है, लेकिन अलग-अलग राज्यों में उत्पादकता और किस्मों की भिन्नता के कारण ऐसा संभव नहीं होता। धान से चावल निकालने की न्यूनतम मात्रा 62 पर्सेंट तक की जाए। बैठक में प्रधान सतपाल गुप्ता अम्बाला, अशोक खुराना लाडवा, रमेश इंद्री, सोनू जिंदल रतिया, नरेश भाटिया, राजेश गर्ग ग्रामीण रतिया, अमर छाबड़ा कैथल, मनीष जिंदल रतिया, राजेंद्र गांगल ढांड, रमेश ढांड, नंदलाल करनाल, गोपालदास पिहोवा, महावीर कैथल, डा. राजेश वशिष्ठ ढांड, संजू जिंदल रतिया आदि मिलर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed