{"_id":"5c0c0e30bdec22417b50d0ee","slug":"201544293936-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल को जिला मुख्यालय से जोडने वाले मुख्य मार्ग की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल को जिला मुख्यालय से जोडने वाले मुख्य मार्ग की हालत खस्ता
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल को जिला मुख्यालय से जोडने वाले मुख्य मार्ग की हालत खस्ता
वर्षों से नहीं बनी सड़क, आने जाने वालों को हो रही है भारी दिक्कतें
फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। दो राज्यों को जोडने वाली सड़क खस्ताहाल है। लोग इस सड़क को बनवाने के लिए पिछले लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार व विभाग इस तरफ से आंखें मूंदे बैठा है। शनिवार को शहरवासी दलबीर नैन, लाभ सिंह, राज सीड़ा, वजीर नेवल, बंटू हरिगढ़, रणधीर नैन, विशाल, रमन नैन ने कहा कि गुहला जिला कैथल का सबसे बड़ा उपमंडल है। गुहला चीका से हर रोज हजारों लोग कैथल के लिए जाते हैं। इस मार्ग से पंजाब की तरफ से भी हजारों वाहन हर रोज गुजरते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सीमा आरंभ होते ही टटियाणा गांव से लेकर कैथल तक मुख्य मार्ग बुरी तरह से टूटा हुआ है। सड़क पर बड़े बड़े गड्डे बने हुए है, इन गड्डों में गिरकर दो पहिया सवार घायल हो रहे हैं। सड़क के टूटी होने से जहां वाहनों को नुकसान हो रहा है वहीं आने जाने में समय भी अधिक लगता है। दलबीर नैन ने कहा कि इस सड़क को बने दस वर्ष का समय बीत चुका है। मौजूद सरकार में इस सड़क को ना तो बनाया गया है और ना ही इसकी मरम्मत ही गई है।
पीडब्ल्यूडी के जेई जगदीशचंद ने कहा कि चीका कैथल मुख्य मार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ा करने के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा गया है लेकिन अभी फोरेस्ट विभाग की तरफ से पेड़ काटने की इजाजत नहीं मिल रही है। सड़क के आसपास से जितने पेड़ कटने है उतने ही पेड़ विभाग को लगाकर देने होंगे तभी ग्रीन ट्रिब्यूनल पेड़ों को काटने की इजाजत देगा। यदि जल्द ही पेड़ काटने की इजाजत नहीं मिली तो इसी सड़क पर लेयर डालने की मंजूरी ली जाएगी।