फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में सुखदेव सदन रहा प्रथम

कबड्डी प्रतियोगिता में सुखदेव सदन रहा प्रथम

Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में सुखदेव सदन रहा प्रथम
कबड्डी प्रतियोगिता में सुखदेव सदन रहा प्रथम
विज्ञापन

फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। बीपीएन स्कूल राजौंद में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता केे दूसरे दिन भी कई रोमांचक मुकाबले हुए। स्कूल प्रबंधक रणबीर राविश ने बताया कि स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपने सदनों से खेलते हुए जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में सुखदेव सदन प्रथम व भगत सिंह सदन दूसरे स्थान पर रहा।

400 मीटर रेस में सुखदेव सदन के विवेक ने प्रथम व अजय राजगुरु सदन ने द्वितीय स्थान पाया। इसी तरह लड़कियों की 100 मीटर रेस में तमन्ना ने प्रथम व शगुन दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में सानिया प्रथम, अंशु दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्यों की मटका रेस का आयोजन किया गया। जिसमें पूनम शर्मा व संतोष शर्मा ने प्रथम स्थान पाया। इस दौरान जोगेंद्र राविश, वीरेंद्र शर्मा, सतपाल मलिक, सुनील, विक्रम, अनिल, मनिंद्र, अमित, सुमन राविश, सोनिया अरोड़ा, पूनम, अंजू शर्मा, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed