फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सरकार के बेतुके फैसलों पर बार-बार आन्दोलन करने पर मजबूर हैं रोडवेज कर्मचारी

सरकार के बेतुके फैसलों पर बार-बार आन्दोलन करने पर मजबूर हैं रोडवेज कर्मचारी

Tue, 12 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सरकार के बेतुके फैसलों पर बार-बार आन्दोलन करने पर मजबूर हैं रोडवेज कर्मचारी
‘सरकार के बेतुके फैसलों पर बार-बार आंदोलन करने पर मजबूर हैं रोडवेज कर्मचारी’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मंगलवार को गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के डिपो प्रधान रामफल शिमला व सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कृष्ण गुलियाना ने की। मंच का संचालन हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने किया।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय प्रधान विरेन्द्र धनखड़, सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव सरबत पूनिया ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अह्वान पर मांगों को लेकर बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ मीटिंग का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। कर्मचारियों की मांगों का लंबे समय से वार्ता समाधान नही करने से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष हैं जिसमें उन्होंने सरकार से मांग की विभाग में 27 वर्षों से बंद पड़ी कर्मशाला स्टाफ के सभी खाली पदों पर शीघ्र स्थाई भर्ती की जाए, हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति सरकार द्वारा जो सभी डिपो की बसों को अन्य राज्यों से बाहर न भेजने के निर्णय का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत रहे हैं। यदि 20 दिसम्बर से पहले संयुक्त संघर्ष के शिष्टमंडल में वार्ता की मेज पर मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाली 22 दिसंबर को प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी चंडीगढ़ में महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह तथा प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव शमशेर सिंह सिसमौर ने कहा कि हर मांग के लिए कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस अवसर पर रोडवेज के गुरदयाल सिंह, रणबीर बालु, नफे सिंह, बलवान कुंडु, शमशेर मान, कृृष्ण किच्छाना, महावीर सिंह, अमित कुमार, भारत सिंह, सुरजीत सिंह, नन्हा राम, सुरेष मराठा, सुनील कुमार, रामफल सिरटा जयपाल, शमशेर जांगडा, कृष्ण लाल सहित सैंकडो कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगो के समर्थन में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन
फोटो नंबर-06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed