फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कुल्तारण गांव ने ठुकराई बिजली विभाग की जगमग योजना

कुल्तारण गांव ने ठुकराई बिजली विभाग की जगमग योजना

Tue, 12 Dec 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुल्तारण गांव ने ठुकराई बिजली विभाग की जगमग योजना
ग्रामीणों ने ठुकराई बिजली विभाग की जगमग योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बिजली विभाग की जगमग योजना को गांव कुलतारण के ग्रामीणों ने एक स्वर में ठुकरा दिया है। गांव की गोगामाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने एक स्वर में यह एलान किया। इस एलान के बाद बिजली निगम व ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आने लगी है। पंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल मोठसरा व सरपंच बलिंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। पंचायत में गांव की काफी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत करते हुए जगमग योजना का बहिष्कार करने में भागेदारी निभाई।
साथ ही पंचायत में उपस्थित सभी बिरादरियों के लोगों सहित मौजूदा ग्राम पंचायत ने इस योजना को रद्द करने का लिखित तौर पर प्रस्ताव भी पास किया है। जिसे डाक के जरिए बिजली निगम के एसई कैथल को भेजने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि इस स्थिति में यह योजना ग्रामीणों के हित में नहीं है। इसलिए इस योजना को कतई भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुखपाल मोठसरा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जगमग योजना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पंच भूपेंद्र सिंह, जगरूप सिंह, रीना देवी, सरोज देवी, तैयार सिंह, चरण सिंह, जयबीर सिंह ढांडा, जगदीश सिंह, धर्म सिंह कश्यप, टेकाराम, शमशेर सिंह, जुणाराम गुर्जर, संजय कुमार, कर्मबीर सिंह, बलजीत सिंह, महेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, प्रेम सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार, रघबीर सिंह, दिलबाग सिंह, बलबीर सिंह, मकंदी लाल, जिले सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

निगम ने पत्र भेज ग्राम पंचायत से मांगा स्पष्टीकरण : भाकियू के तत्वावधान में इस योजना का विरोध जताने के बाद निगम के अर्ध शहरी उपमंडल नं. 2 के उपमंडल अधिकारी ने एक पत्र जारी करके ग्राम पंचायत कुलतारण से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया है। निगम की ओर से डाक द्वारा भेजे गए पत्र का ग्रामीणों की ओर से भी डाक द्वारा ही जवाब भेजने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने सामूहिक तौर पर एक प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुल्तारण गांव में पंचायत का आयोजन कर लिया गया फैसला
फोटो सं या-09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed