फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गोल्ड फिल्म में अक्षय कुमार की हॉकी टीम में कैथल के नरेश मलिक का जलवा

गोल्ड फिल्म में अक्षय कुमार की हॉकी टीम में कैथल के नरेश मलिक का जलवा

Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड फिल्म में अक्षय कुमार की हॉकी टीम में कैथल के नरेश मलिक का जलवा
गोल्ड फिल्म में अक्षय कुमार की हॉकी टीम में कैथल के नरेश मलिक का जलवा
विज्ञापन

बीटेक के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में किया स्ट्रगल, अब मिली बड़े बैनर की फिल्म
कहा-अक्षय कुमार के विशेष सानिध्य से मिला आगे बढ़ने का अवसर
फोटो नंबर-48
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अक्षय कुमार की आजादी के दिन रिलीज हुई गोल्ड फिल्म में हॉकी टीम का सदस्य कैथल के नरेश मलिक के अभिनय से परिजनों सहित शहरवासियों का दिल जीत लिया। नरेश मलिक इस फिल्म में अक्षय कुमार की हॉकी टीम के सदस्य हैं और उनके काम की सराहना की जा रही है। करनाल रोड निवासी नरेश मलिक ने बीटेक की पढ़ाई पूरी होने के बाद अपने करियर की शुरुआत चंडीगढ़ के एक फिल्म थियेटर से की। जिसमें उसने अनेक उपलब्धियां भी हासिल की है। वह जाने माने अभिनेताओं के साथ काम कर चुका है।

पिछले करीब आठ सालों से नरेश फिल्म इंडस्ट्री के साथ अपने आपको जोड़े रखा है। उन्होंने बताया कि वह 2010 से चंडीगढ़ के एक रन विरासत थियेटर से अपने करियर की शुरुआत मानते हैं। वहां उसने लगातार सात थियेटर किए। वह मुंबई के थियेटर में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एबीसीडी-टू उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें उसने काम किया। अक्षय कुमार की गोल्ड फिल्म में भी अच्छा रोल मिला है। उनके पिता संतलाल हरियाणा पुलिस में थे। अब रिटायरमेंट के बाद फिर से उन्हें हरियाणा पुलिस में विशेष जांच अधिकारी के तौर पर नियुक्ति मिली है। परिवार में बड़ा भाई निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed