{"_id":"597a2fee4f1c1b153d8b4ab7","slug":"141501179886-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की लापरवाही से दुकानदारों के लाखों के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की लापरवाही से दुकानदारों के लाखों के उपकरण जले
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही से जले उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आधा दर्जन दुकानदारों के लाखों रुपये के उपकरण जलकर राख हो गए। बिजली विभाग के कर्मचारी बिना लाइन काटे ही बिजली मीटरों को बाहर लगा रहे थे। ऐसे में मीटर लगाते समय उनकी तारें आपस में मिल गईं। जिसके कारण पांच दुकानदारों के इन्वर्टर, जनरेटर, लाइट, ट्यूब, फ्रिज तक जल गए। दुकानों में उपकरण जलने के बाद कर्मचारी मौके भाग गए। दुकानदारों ने बताया कि उनका यह नुकसान बिजली विभाग के लापरवाही से हुआ है। दुकानदार दीपक सैनी, पवन कुमार, नरेश कुमार, राजपाल सैनी, सुनील कुमार ने बताया कि अचानक लाइट में तेजी आने से उनके उपकरण जल गए है। बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि उनके पास अभी तक दुकानदारों की कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच करते है। एक्सईएन एमएस धीमान ने बताया कि वह मामले का पता करके ही कुछ कह सकते हैं। पता किया जाएगा कि नुकसान किन कारणों से हुआ है।