{"_id":"5a3ff2ec4f1c1b5c248b470d","slug":"121514140396-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर अपने समाज के लोगों को अपने अधिकारों के बारे में सचेत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर अपने समाज के लोगों को अपने अधिकारों के बारे में सचेत करें
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राष्ट्रीय कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा की जिला स्तरीय बैठक जवाहर पार्क में हुई। जिसमें सभा के राष्ट्रीय महासचिव सुल्तान सिंह कश्यप ने मुख्यातिथि के रुप मेें शिरकत की। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामदत्त फौजी ने की।
सुलतान सिंह कश्यप ने कहा कि सरकार से अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सबसे पहले एकजुट होना होगा। राजनीति में हिस्सेदारी पाने के लिए अपने कश्यप समाज के संगठनों को मजबूत बनाएं। प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर अपने समाज के लोगों को अपने अधिकारों के बारे में सचेत करें तथा सबको जागरूक करके संघर्ष करने के लिए अपने संगठनों के साथ जोड़े। राष्ट्रीय महासभा राज्य में कई बार जिला स्तरीय महारैली कर चुकी है तथा फिर से निकट भविष्य में कश्यप समाज अधिकार व एकता महारैली करने की तैयारी में है। ताकि मौजूदा सरकार कश्यप समाज के बड़े वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए इसकी राजनीतिक हिस्सेदारी की तरफ तथा कश्यप समाज की सभी समस्याओं की तरफ तुरंत ध्यान दें। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यूपी के शामली में हुई घटना पर रोष प्रकट किया। जिसमें कश्यप समाज की बारहवीं की छात्रा सोनी कश्यप की निर्मम हत्या के दोषी अमर सिंह गुर्जर को तुरंत कड़ी कार्यवाही करके फांसी देने की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष रफल सिंह, सतीश कश्यप प्रदेश महासचिव, राजपाल कश्यप एडवोकेट जिलाध्यक्ष पानीपत, जिले सिंह, बलराज कश्यप, सोमपाल, सुरेश, सुरेंद्र, जोगिंद्र, लालसिंह, सौरण, रामधारी, बल्ली, नफेसिंह, जयपाल, अर्जुन, महेंद्र,प्रदीप, अमरजीत, बहादुर, केहर सिंह, चत्तरसिंह, भीरा राम, रामकुमार, बाबू राम, रोहताश, सुखदेव, सुनहरा, सतबीर मौजूद रहे।
‘लोगों को अपने अधिकारों के बारे में सचेत करें’
राष्ट्रीय कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा की जिला स्तरीय बैठक
फोटो नंबर-14