फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two cow smugglers arrested on Jammu-Katra Expressway

Kaithal News: जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two cow smugglers arrested on Jammu-Katra Expressway
कैथल। थाना कलायत पुलिस ने जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर गोवंश तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चालक राजीव निवासी मुशझाग, जिला बुंदायु उत्तर प्रदेश और कंडक्टर रवि निवासी नगलाडलु, जिला बुंदायु के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से दो बैल बरामद कर वाहन को भी जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि सजूमा निवासी दीपक गोपुत्र सेवा ट्रस्ट का सदस्य है। उसे सूचना मिली थी कि यूपी नंबर की पिकअप गाड़ी में गोवंश को खनौरी-पातड़ा की तरफ से कलायत होते हुए दिल्ली ले जाया जाएगा। सूचना के आधार पर दीपक अपने साथियों के साथ खरक पांडवा टोल पर पहुंचा। दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध पिकअप के टोल पार करने के बाद उसे रोककर जांच की गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में चालक और कंडक्टर सवार थे। दोनों गोवंश को ले जाने संबंधी लाइसेंस, परमिट या अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed