कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने भक्तिमय समूहगान, मनमोहक नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और गीता के संदेश को जीवंत किया। कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण भक्ति और उत्साह से भर गया। प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर कर्म, धर्म और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने सुख-दुःख में संतुलन बनाए रखने, सही निर्णय लेने और गुरु के मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रस्तुतियां देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति