फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगर परिषद अधिकारियों ने पंजावे से मिट्टी चोरी करते हुए ट्राली पकड़ी

नगर परिषद अधिकारियों ने पंजावे से मिट्टी चोरी करते हुए ट्राली पकड़ी

Thu, 14 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद अधिकारियों ने पंजावे से मिट्टी चोरी करते हुए ट्राली पकड़ी
नगर परिषद अधिकारियों ने पंजावे से मिट्टी चोरी करते हुए ट्राली पकड़ी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने पाड़ला रोड विवेकानंद स्कूल के समीप स्थित पंजावे से मिट्टी चोरी करते हुए ट्राली को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसके बाद अधिकारियों ने ट्रैक्टर व ट्राली को काबू करके अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। कुछ पार्षदों सहित कर्मचारियों के प्रयासों से मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। दस साल पहले भी इस पंजावे से मिट्टी चोरी का मामला सामने आया था। तभी से रह-रहकर इस पंजावे से मिट्टी चोरी हो रही है। यह सिमट कर काफी छोटा हो गया है।
जेई संजीव ने बताया कि उन्हें अधिकारियों की ओर से अवैध रूप से मिट्टी को चुराने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मिट्टी से भरी हुई ट्राली को पकड़ लिया है। मौके पर ट्रैक्टर ट्राली का ड्राईवर उन्हें मिला जिससे पूछताछ की गई है। उसने बताया कि एक ठेकेदार पंजावे से मिट्टी को अवैध रूप से उठवा रहा था। लेकिन इस पर कार्रवाई परिषद के अधिकारी ही करेंगे। उन्होंने ट्रैक्टर व ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव कुलदीप मलिक ने कहा कि वे कैथल से बाहर है। वीरवार को मिट्टी चुराने वाले ठेकेदार को बुलाकर इस पर कार्रवाई की जाएगी।
पार्षदों ने की सिफारिश, लीपापोती का प्रयास : बुधवार शाम एक जगह कुछ पार्षदों की बैठक हुई। जिसमें संबंधित मामले में लीपापोती का प्रयास किया गया। प्रयास किया गया कि मिट्टी चोरी के मामले में कार्रवाई आगे ना बढ़े। इसी कारण बुधवार शाम तक भी सरेआम मिट्टी चोरी पकड़े जाने के बावजूद कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल पहले भी आया था यहां से मिट्टी चोरी का मामला : दस साल पहले भी इस पंजावे से मिट्टी चोरी का मामला सामने आया था। उस समय तत्कालीन ईओ स्तर के अधिकारियों का कुछ दिनों बाद तबादला हो गया था। इस पंजावे से लगातार मिट्टी चोरी हो रही है। यह काफी बड़ा था। लेकिन अब सिमट कर काफी छोटा गया है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि धीरे-धीरे इस पंजावे को समाप्त कर इसकी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास भी हो सकता है।


लीपापोती का प्रयास, मौके से ट्राली को कब्जे में लिया
दस साल पहले भी आया था पंजावे की मिट्टी चोरी का मामला
फोटो नंबर-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed