फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो दिनों से सचिवालय में डटा बैल-बुग्गी के साथ किसान

दो दिनों से सचिवालय में डटा बैल-बुग्गी के साथ किसान

Thu, 14 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
दो दिनों से सचिवालय में डटा बैल-बुग्गी के साथ किसान
दो दिनों से सचिवालय में डटा बैल-बुग्गी के साथ किसान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव देवबन निवासी किसान रामस्वरुप गली में कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की मांग पूरी न होने पर पिछले दो दिनों से अपने साथ बैल व बुग्गी को लेकर लघु सचिवालय में डटा है।
बता दें कि वे दो दिन पहले सोमवार सुबह डीसी को उसकी घर के आगे गली में हुए अवैध कब्जे की शिकायत देने के लिए पहुंचा था। इसके बाद डीसी के मिलने की स्थिति में उसने सोमवार की रात व मंगलवार का पूरा दिन सचिवालय में ही गुजारा।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद वह डीसी से मिला। जिस पर डीसी ने खंड एंव पंचायत विकास अधिकारी को शिकायत रेफर की। जिस पर वह अधिकारी से मिला। लेकिन उसकी समस्या का कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामस्वरुप ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से अपनी समस्या के हल के लिए सचिवालय में ही अपने बैल व बुग्गी के साथ डेरा जमाए है। लेकिन उसकी समाधान के लिए किसी भी अधिकारी के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी। उसने कहा कि जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता। वह यूं ही लघु सचिवालय में डेरा जमाकर बैठा रहेगा। यदि उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह अनिल विज के पास भी शिकायत लेकर जाएगा। डीसी से लेकर एसपी तक सभी आला अधिकारी पहुंचे कार्यालयों में, पीड़ित किसान की ओर नहीं है किसी का ध्यान : लघु सचिवालय में डीसी, एसपी सहित तमाम अधिकारी आते-जाते हैं। खुफिया तंत्र अधिकारियों को धरने-प्रदर्शनों की सूचना भी समय-समय पर देता है। लेकिन इस किसान की सुनने वाला शायद कोई नहीं हैं। उसकी अर्जी कार्यालयों में चक्कर काट रही है।

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, गांव में गली पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा है किसान रामस्वरुप
फोटो नंबर-7,8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed