फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी से मिले गांव पिलनी के लोग

आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी से मिले गांव पिलनी के लोग

Fri, 02 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करने की मांग  को लेकर एसपी से मिले गांव पिलनी के लोग

विज्ञापन
कैथल। मारपीट के बाद घायल ने अस्पताल में दम तोडने के मामले में वीरवार को गांव पिलनी के लोगों ने एसपी से मिल कर आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक लडक़े ने गांव में कई वारदातें की है। उसने 2 दिसंबर को धर्मपाल पुत्र नरसी को डंडों लाठियों से पीट कर घायल कर दिया था। मारपीट के बाद वह धर्मपाल को समझकर छोडक़र भाग गया था। घरवालों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया और थाना पूंडरी में सूचना दी। धर्मपाल का अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज चला। कुछ दिन बाद वह कोमा में चला गया। उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसे 11 जनवरी को सर्वोदय अस्पताल में शिफ्ट किया। परंतु धर्मपाल की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ डॉक्टरों के कहने अनुसार उसे घर वापस ले आए। जिसकी 3 जनवरी को मौत हो गई। लोगों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर रमेश शर्मा, बलदेव, प्रदीप शर्मा, श्रीकृष्ण, जयकिशन, बनारसी, विद्या दीप ,राजीव, कुसुम देवी मौजूद रहे।



आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी से मिले गांव पिलनी के लोग
फोटो नंबर- 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed