फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आरटीआई में हुए खुल्लासे पर एसडीओ की मोहर

आरटीआई में हुए खुल्लासे पर एसडीओ की मोहर

Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई में हुए खुल्लासे पर एसडीओ की मोहर
आरटीआई में हुए खुलासे पर एसडीओ की मुहर, 10 की बोतल के लिए पास किया गया था 30 रुपये का बिल
विज्ञापन

- 200 एमएल की 700 बोतलों के लिए 8 रुपये की दर्ज से पास किया गया था बिल
जबकि 200 एमएल की बोतल ही बाजार में नहीं है..
एसडीओ की जांच में जेई बिल पास करने का दोषी करार, ठेकेदार से रिकवरी के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कोयल कॉम्पलैक्स में दिखाए गए एक कार्यक्रम में प्रयोग हुए पानी के विवादित बिलों के मामलों में बिल पास करने के लिए जेई को दोषी करार दिया गया है। साथ ही ठेकेदार से ज्यादा ली गई राशि को रिकवर करने के लिए कहा गया है।
आरटीआई कार्यकर्ता जयपाल रसूलपुर ने बताया कि उन्होंने विभाग से आरटीआई के माध्यम से यह सूचना हासिल की थी। जिसमें पता चला था कि विभाग ने एक कार्यक्रम के लिए 10 रुपये कीमत की पानी की बोतल को 30 रुपये में बिल दर्ज किया हुआ है। साथ ही 200 एमएल की बोतल के लिए 8 रुपये प्रति बोतल बिल में दर्ज किया गया है। जबकि बाजार में 200 एमएल की बोतल उस कंपनी की उपलब्ध ही नहीं है। इस मामले में डीसी ने जांच के आदेश जारी किए थे। इस कार्यक्रम में 200 एमएल की 700 बोतल प्रति बोतल 8 रुपये के हिसाब से व 500 एमएल की 30 बोतल 30 रुपये के हिसाब से खरीदी हुई दिखाई गई। इस बिल को जेई व एसडीओ ने भी पास कर दिया था।
विज्ञापन

डीसी के आदेश पर मामले की जांच हुई। इस मामले की जांच करते हुए एसडीओ प्रदीप कुमार ने अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी है। एसडीओ ने बताया कि उनकी जांच में पाया गया है कि 10 रुपये कीमत वाली बोतल के रेट अधिक दर्ज किए गए। जबकि 200 एमएल की कोई बोतल संबंधित कंपनी की बाजार में नहीं है। जो है, वह 250 एमएल की है। इसलिए इस मामले में ठेकेदार ने जितनी भी अधिक राशि का क्लेम किया है, उससे यह राशि रिकवर की जाए। साथ ही जेई ने इस बिल को पास किया है तो वह भी दोषी है। जेई को ये रेट व बोतल देखी जानी चाहिए। जो नहीं देखी गई और बिल पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed