फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youths fight outside MLA's office

Jind News: विधायक कार्यालय के बाहर युवकों से मारपीट

Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youths fight outside MLA's office
नरवाना। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को गाड़ी सवार बदमाशों ने चार युवकों पर हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इंदिरा कॉलोनी निवासी मोंटी उर्फ रजत ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात को विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के साले हिसार जिला के सदलाना निवासी आलोक, सौरभ और सुमित के साथ खाना खाकर विधायक के कार्यालय से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठे तो सफेद रंग की स्कार्पियों गाड़ी में कालू, भुंडा और विक्की 3-4 अन्य लोगों के साथ आए। वे गाड़ी से आलोक को नीचे उतरने के बारे में कहकर गोली मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद गाड़ी से उतरकर उसने कहा कि हमारी गाड़ी को जाने दो। इतने में कालू और उसके अन्य साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आलोक को गाड़ी से उठाकर ले जाने की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। उन्हें देकर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शहर थाना पुलिस ने कालू, भुंडा और विक्की को नामजद कर 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed