{"_id":"5d52fd7c8ebc3e6cea177c59","slug":"youth-working-on-roadways-quit-work-and-sit-for-2-hours-jind-news-rtk511686782","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में अपरेंटिस कर रहे युवकों ने दो घंटे काम छोड़कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में अपरेंटिस कर रहे युवकों ने दो घंटे काम छोड़कर जताया रोष
विज्ञापन
जीएम द्वारा वर्कशॉप में काम कर रहे अपरेंटिस कर्मचारियों का बस पास रद्द करने पर दोपहर 12 से दो बजे तक दो घंटे तक कर्मचारियों ने काम नहीं किया। बाद में वर्कशॉप मैनेजर जीएस दूहन के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आए। दरअसल अपरेंटिस पर काम कर रहे कर्मचारियों की सुविधा के लिए जींद डिपो के अधिकारियों ने बस पास दिए हुए हैं। ये बस पास जींद वर्कशॉप से लेकर कर्मचारियों के घर तक ही मान्य है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। अपरेंटिस कर्मचारी निर्धारित रूट के अलावा अन्य रूट पर भी यह पास लेकर फ्री में यात्रा कर रहे हैं। यहां तक कि कर्मचारियों ने अपने मित्रों को भी पास की फोटो कॉपी दे रखी है। इस फर्जी पास पर अपरेंटिस के मित्र विभिन्न रूटों पर फ्री में बसों में यात्रा करते हैं। ऐसी ही एक मामला मंगलवार को सामने आया।
चंडीगढ़ में एक युवक जींद के अपरेंटिस पास पर यात्रा करता पाया गया। इसकी सूचना रोडवेज जीएम आरएस पूनिया व वर्कशॉप मैनेजर जीएस दहन को दी गई। जांच टीम द्वारा अधिकारियों से पूछताछ में सामने आया कि वह युवक जींद वर्कशॉप में काम ही नहीं करता। ऐेसे में जांच टीम ने उस युवक पर 11 हजार रुपये जुर्माना भी लगा दिया। इसके बाद में जीएम ने वकशॉप में अपरेंटिस पर काम कर रहे कर्मचारियों के पास रद्द करते हुए किराया लगाकर काम पर आने के आदेश दिए। कर्मचारियों ने वर्कशॉप मैनेजर जीएस दूहन से पास जारी करने के लिए आग्रह किया। इस पर जीएस दूहन ने अपरेंटिस कर्मचारियों को पास का गलत इस्तेमाल नहीं करने के आदेश देते हुए काम पर लौटने के लिए कहा।