फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth injured after being hit by speeding car; referred to another hospital.

Jind News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक घायल, रेफर

Sun, 04 Oct 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by speeding car; referred to another hospital.
जींद। लखमीरवाला के पास हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशरफगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी दो बेटियां हैं। 12 सितंबर दोपहर वह बाइक से गोहाना से अपने गांव लौट रहा था। लखमीरवाला के पास हाईवे पर उसने बाइक सड़क किनारे रोक दी और बाथरूम के लिए नीचे उतर गया। वापस बाइक की ओर आते समय पीछे से तेज रफ्तार में आई स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed