फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth getting government jobs honored

Jind News: सरकारी नौकरी लगने वाले युवाओं को किया सम्मानित

Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth getting government jobs honored
05जेएनडी41: कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभान बच्चे जिनको सम्मानित किया गया। स्रोत खाप
जींद। पोंकर खेड़ी में खाप लाईब्रेरी में रविवार को नौगामा खाप प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गांव में 2024 में सरकारी नौकरी लगने वाले गांव के युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ में वर्ष 2023-24 में 10वीं और 12वीं में बोर्ड की परीक्षा में मेरिट वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा गांव की होनहार लड़की संगीता ढुल जिसने 2023 में अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस इटली में भाग लेकर हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया था, उन्हें भी सम्मानित किया। समारोह में अतिथि के रूप में नौगामा खाप अध्यक्ष सुरेश बहबलपुर, अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप अध्यक्ष हरपाल ढुल ने भाग लिया। खाप लाइब्रेरी के माॅडल से प्रभावित होकर नौगामा खाप के प्रधान ने कहा कि खाप के सभी 21 गांव में खाप लाइब्रेरी शुरू की जाएगी, क्योंकि लाइब्रेरी ही बच्चों का भविष्य है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बिजली निगम एसई सुरेंद्र ढुल ने बच्चों को लाइब्रेरी में हर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सलिंद्र बिढाण ने भी बच्चों को कौशल विकास के बारे में बताया। इस अवसर पर उपप्रधान महाबीर बैरागी, भरथा सिंह, पूर्व सरपंच राममेहर, रामराजी, रणधीर सिंह, अमरनाथ, ब्लॉक समिति सदस्य सतीश, जयबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed