{"_id":"675f1f8e34718081710d528e","slug":"youth-dies-due-to-car-collision-jind-news-c-199-1-sroh1006-127088-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 15 Dec 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
जींद। उचाना से थुआ जा रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। थुआ निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर को वह अपने 32 वर्षीय चचेरे भाई अजीत सिंह और चाचा गुलाब के साथ उचाना आए हुए थे। शाम 7 बजे तीनों अलग-अलग बाइक पर सवाह होकर उचाना से गांव थुआ जा रहे थे।
जब वह छात्तर-थुआ रोड पर प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचे तो थुआ की ओर से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अजीत की बाइक में टक्कर मार दी।
इससे अजीत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उसने गाड़ी का इंतजाम किया और अजीत को नागरिक अस्पताल उचाना लेकर गया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत सवा साल की बच्ची का पिता था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र ने बताया कि शव का नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।