फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young woman sexually exploited after being threatened that her mother would be killed via injection.

Jind News: मां को इंजेक्शन से मारने की धमकी देकर युवती का किया यौन शोषण

Sat, 22 Aug 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Young woman sexually exploited after being threatened that her mother would be killed via injection.
नरवाना। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला की बेटी को डरा-धमकाकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंजाब की 20 वर्षीय एक लड़की ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 26 अप्रैल से मां रजबहा रोड स्थित दा मैक्स अस्पताल में दाखिल थी। आरोप है कि एक मई सुबह करीब चार बजे अस्पताल में कार्यरत राहुल उसके बिस्तर के पास आया। उस समय उसके माता-पिता और अन्य मरीज सो रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि राहुल ने उसे उठाकर धमकी दी कि यदि वह उसके साथ बाहर नहीं गई तो मां को गलत इंजेक्शन लगाकर मार देंगे। इससे वह डर गई और वह आरोपी के साथ बाहर चली गई। वहां राहुल ने उसे धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना की वीडियो बनाने का दावा करते हुए उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरदस्ती उसका नंबर ले लिया। इसके बाद वह कई दिनों तक फोन तथा संदेशों के माध्यम से धमकाता रहा। परेशान होकर उसने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। वह काफी समय तक सदमे में रही और बाद में उसने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।

चार दिन पहले अस्पताल के संचालक डॉ. विनोद के खिलाफ भी अलेवा क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। अब अस्पताल के कर्मचारी पर भी यह आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि आराेपी काे अस्पताल से हटा दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ डराने-धमकाने, शारीरिक शोषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed