फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young, bike rider, died from being hit by truck, jind news

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 25 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young, bike rider, died from being hit by truck, jind news
घने कोहरे के कारण हरियाणा में सड़क दुर्घटनाएं
गांव किनाना के निकट इंडस स्कूल के निकट बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गांव शामलो खुर्द निवासी जगमेंद्र व गांव का ही नीरज गांव गोसाइखेड़ा के खालसा ढाबा पर गए हुए थे। जब वह रात को वहां से निकलकर गांव किनाना के निकट इंडस इंजीनियरिंग कालेज के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें जगमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल नीरज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed