फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers will take the government's achievements to the public: Krishna Bedi

कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे : कृष्ण बेदी

Mon, 06 Apr 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Workers will take the government's achievements to the public: Krishna Bedi
जींद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ता घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। वह रविवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकाराें स बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


देशभर में 10 लाख से ज्यादा बूथों पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाएंगे। सात से 12 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चलो अभियान होगा। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी, हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गोष्ठियां होंगी। 15 से 20 अप्रैल विचार प्रसार अभियान चलेगा। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, शमशेर उर्फ काला वाल्मीकि, हरिकेश चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed