फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers are suffering the consequences of the site being closed in the name of scam in the Labour Department.

Jind News: श्रम विभाग में घोटाले के नाम पर बंद साइट का खामियाजा भुगत रहे मजदूर

Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Workers are suffering the consequences of the site being closed in the name of scam in the Labour Department.
05जेएनडी 10: पूनम ।
जुलाना। श्रम विभाग में सामने आए घोटाले का खामियाजा सीधे तौर पर पंजीकृत मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों की लापरवाही और अनियमितताओं के चलते जांच प्रक्रिया को साइट बंद करके शुरू किया गया है। इससे हजारों मजदूर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रम विभाग की साइट बंद होने के कारण मजदूर न तो पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर पा रहे हैं और न ही नवीनीकरण करा पा रहे हैं। शादी अनुदान, बच्चों की छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन भी अटक गए हैं। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने समय रहते सभी दस्तावेज पूरे कर रखे थे, लेकिन आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहा।
विज्ञापन

लाभार्थी मजदूरों को वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य किया है। जब से ऑनलाइन सिस्टम शुरू हुआ है तब से जुलाना ही नहीं जिले का कोई भी अधिकारी वेरिफिकेशन नहीं कर रहा है। ऐसे में मजदूरों को समस्या हो रही है। सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बजाए मजदूरों को अपात्र घोषित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मजदूर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्क स्लिप के लिए 500 रुपये देने पड़ते थे तब कहीं जाकर उन्हें लाभ मिलता था।


बढ़ रही है समस्या

जुलाना निवासी राजबीर ने बताया कि शादी अनुदान और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं उनके लिए बेहद जरूरी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सहायता बड़ी राहत होती है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण जरूरत के समय यह मदद नहीं मिल पा रही। कई परिवारों की बेटियों की शादियां तय हैं और छात्र पढ़ाई छोड़ने की कगार पर पहुंच गए हैं।

जुलाना निवासी पूनम ने बताया कि उसने उसकी बेटी के छात्रवृति के फार्म भरने थे और स्कूटी के लिए भी अप्लाई करना था, लेकिन साइट बंद होने के कारण उसे लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा उसको साइकिल और औजार का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।


भवन निर्माण कामगार यूनियन के प्रधान सुभाष पांचाल का आरोप है कि विभागीय घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय सिस्टम ही बंद कर दिया गया है। इससे आम मजदूर सजा भुगत रहा है। उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द श्रम विभाग की साइट को चालू कर मजदूरों को योजनाओं का लाभ दिया जाए।

05जेएनडी 10: पूनम ।

05जेएनडी 10: पूनम ।

05जेएनडी 10: पूनम ।

05जेएनडी 10: पूनम ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed