फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   worker died due to falling wall

दीवार वार गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 15 Sep 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
worker died due to falling wall
शहर की दीवानखाना मार्केट में बनाए जा रहे बेसमेंट की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। दीवानखाना मार्केट में जैन धर्मार्थ अस्पताल के नजदीक दुकान का बेसमेंट तैयार किया जा रहा था। इसमें दो मजदूर तथा एक राज मिस्त्र काम कर रहा था मिस्त्री । दीवार लगभग पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान दीवार के साथ लगती मिट्टी का तोंदा गिरने से दीवार गिर गई। इससे वहां पर काम कर रहे बिहार के मधोपुरा के डिफरा निवासी सुरेंद्र की नीचे दबने से मौत हो गई। दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने जुटकर मजदूर को बाहर निकाला और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed