फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women taking one lakh rupies arrested for withdrawing rape case

हनी ट्रैप : दुष्कर्म का केस वापस लेने के लिए एक लाख रुपये लेती महिला गिरफ्तार

Thu, 15 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
women taking  one lakh rupies arrested for withdrawing rape case
सोनीपत शहर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने तीन लोगों पर भैंस दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला को दुष्कर्म के मामले में समझौता करने के एवज में आरोपियों से एक लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला थाना पुलिस को सोनीपत की 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दी थी कि वह मंगलवार को भैंस खरीदने के लिए जींद आई हुई थी। जींद बाईपास पर उसे तीन अज्ञात व्यक्ति मिले। जिन्होंने भैंस दिलाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। जब वह गाड़ी में बैठी तो आरोपियों ने गाड़ी को बाईपास की तरफ घुमा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बाईपास पर ही छोड़कर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह गांव कंडेला निवासी दीपक कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि एक महिला उनसे दुष्कर्म के मामले में समझौता करने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग कर रही है। सौदा चार लाख रुपये में तय हो गया। दीपक ने बताया कि महिला ने मंगलवार को 50 हजार रुपये ले लिए और वह एक लाख रुपये लेने के लिए जींद आई हुई है। दीपक की जानकारी पर महिला ने मामला एसएसपी के नोटिस में लाया। डीसी ने इस मामले में बीडीपीओ धर्मबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ अर्बन इस्टेट स्थित ढाबा पार्क में दबिश दी। यहां पर महिला गांव कंडेला निवासी दीपक से एक लाख रुपये ले रही थी। पुलिस ने मौके पर ही महिला को पकड़ लिया। जब एएसआई मोनिका देवी ने तलाशी ली तो महिला के पास से एक लाख रुपये मिले। पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राजेश देवी ने कहा कि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला इसी मामले में समझौता करने की एवज में एक लाख रुपये लेती हुई पकड़ी गई है। उस मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस करेगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि महिला को एक लाख रुपये समेत काबू किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed