फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women power came out to vote leaving the hearth-chowka

चूल्हा-चौका छोड़कर मतदान के लिए उमड़ी नारी शक्ति

Thu, 03 Nov 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Women power came out to vote leaving the hearth-chowka
मतदान के लिए गांव बराह खुर्द में लाइन में लगीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पंच व सरपंच चुनाव को लेकर लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाएं सुबह ही अपना चूल्हा-चौका छोड़कर मतदान के लिए लाइनों में लग गईं। कुछ महिलाएं सुबह ही घर से निकलीं और मतदान करने के बाद घर का कार्य किया। काफी महिलाएं घूंघट में दिखाई दी तो काफी ने घूंघट खोलकर बड़े चाव से मतदान किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में चुनाव का उत्सव बड़े चाव से मनाया गया। जिले में कुल सात लाख 56 हजार 163 मतदाता हैं। इनमें से चार लाख आठ हजार 985 पुरुष तथा तीन लाख 47 हजार 172 महिला मतदाता हैं। चुनाव के प्रति महिलाओं में खासा उत्साह रहा। लाइनों में घंटों लगने के बावजूद भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं के साथ-साथ युवतियों में भी पहली बार वोट डालने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। पढ़ी-लिखी युवतियां अपने गांव के विकास में अपना योगदान देने के लिए लाइनों में लगी हुई थी। कई युवतियां अपनी मां तथा दादी को वोट के लिए समझाती भी नजर आईं। कुछ बुजुर्ग महिलाओं की मतदान में युवतियों ने सहायता भी की। इस समय खेतों में धान की कटाई का कार्य चल रहा है। कुछ महिलाएं सुबह खेतों में काम के लिए निकली तो दोपहर बाद आकर अपना वोट डाला। कुछ महिलाओं ने शाम को चार बजे के बाद भी अपना वोट डाला।
विज्ञापन

गांव अमरहेड़ी कलां निवासी सरोज, ईंटल कलां निवासी भतेरी, ईक्कस निवासी सुंदर ने कहा कि उनको मतदान के लिए काफी चाव था। सुबह ही वह अपने घर का काम छोड़कर सात बजे मतदान केंद्रों में पहुंच गई थीं। सुबह भीड़ कम होने के कारण वह आधे घंटे में मतदान करके घर लौट आईं। इसके बाद आराम से उन्होंने अपना कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed