फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women escaped with cash and jewelry, married three months ago

तीन माह पहले ब्याह कर आई महिला नकदी और गहने लेकर फरार

Mon, 27 Jan 2020 08:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
women escaped with cash and jewelry, married three months ago
राजपुरा भैंण गांव से तीन माह पहले 24 जनवरी को विवाहिता ने घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार होने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजपुरा भैण निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसके बेटे अमित की शादी तीन माह पहले वेस्ट बंगाल के अंबाडी टी गार्डन के गांव लिलामा निवासी रेशमा के साथ हुई थी। 24 जनवरी को उसके घर पर रेशमा के चाचा का बेटा बागिश मुंडा आया था। रात को वह रुका था। रामस्वरूप ने बताया कि रात में रेशमा ने सभी के खाने में नींद की दवा मिलाकर सुला दिया। रेशमा और उसके भाई ने खाना नहीं खाया। जब सुबह पांच बजे बेटा उठा तो रेशमा नहीं मिली। उसके बाद उसने रेशमा को घर व आसपास तलाशा मगर पता नहीं लगा। जब उन्होंने घर में रखे सामान का चेक किया तो पेटी का ताला टूटा था। उसमें रखे चार लाख रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक पाव में पहनने की चुगटी नहीं मिली। इसके अलावा उसके बेटे अमित का पर्स भी गायब मिला। पर्स में अमित का एटीएम कार्ड और नौकरी का कार्ड था। पुलिस ने रामस्वरूप की शिकायत पर रेशमा व उसके चचेरे भाई भागिश मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed