फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Masoom Sharma lashes out at hypocrisy again.

Jind News: पाखंडवाद पर फिर बरसे मासूम शर्मा, ‘फिल्मी बाबा’ गाना किया रिलीज

Thu, 10 Sep 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Masoom Sharma lashes out at hypocrisy again.
जुलाना। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए दूसरा गाना ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। आठ सितंबर को सोशल मीडिया अकाउंट पर 3 मिनट 41 सेकंड का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। गाने में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक आडंबरों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार रात पड़ाना के श्याम मंदिर में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में मासूम शर्मा ने कहा कि संस्थाओं और पाखंडियों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस किया है और गलत बात के खिलाफ आवाज उठाने से वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि विरोध के चलते धमकियां मिलने का डर रहता है लेकिन वह अपनी बात खुलकर रखते रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कलाकार हैरी लाठर और सुरेंद्र रोमियो भी पहुंचे। हैरी लाठर ने कहा कि धार्मिक आडंबर की आड़ में गलत गतिविधियां करने वालों का विरोध होना चाहिए और माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कलाकार हैरी लाठर और सुरेंद्र रोमियो भी पहुंचे। हैरी लाठर ने कहा कि कई लोग धार्मिक आडंबर की आड़ में गलत गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

इस दौरान मासूम शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से भी पाखंड पर तंज कसा। उन्होंने बालाजी भक्ति के साथ पाखंड पर कटाक्ष करने वाला ‘तत्वदर्शी’ गीत भी प्रस्तुत किया। गीत में धार्मिक दावों और विवादों को लेकर सवाल उठाए गए।


मासूम ने कहा कि मंच से कही गई कोई आपत्तिजनक बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है लेकिन समाज को अच्छी सीख देने वाली बातों को उतना प्रचार नहीं मिलता। बता दें कि एक कथावाचक के समर्थकों के साथ मासूम शर्मा का विवाद चल रहा है। उन्होंने और हैरी लाठर ने पहले लाइव आकर धमकियां मिलने का दावा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed