{"_id":"69bc51ba5221ed68b10b62dc","slug":"woman-struck-by-car-in-grudge-attack-dragged-for-20-meters-jind-news-c-199-1-sroh1009-150201-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रंजिश में महिला को गाड़ी से मारी टक्कर, 20 मीटर दूर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रंजिश में महिला को गाड़ी से मारी टक्कर, 20 मीटर दूर तक घसीटा
विज्ञापन
जींद। नरवाना सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला को जान से मारने की नीयत से गाड़ी से सीधी टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी युवक महिला को गाड़ी से 20 मीटर दूर तक घसीटते ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास में आफआईआर दर्ज कर ली है।
सुंदरपुर गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला सुनील दो साल पहले उनके घर में घुस आया था और छेड़खानी की थी। उसे समय पंचायत ने उनका आपसी राजीनामा करवा दिया था। उसके बाद से वह उनसे रंजिश रखने लगा।
15 मार्च को जब महिला खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रही थी तो आरोपी ने गाड़ी से उसे टक्कर मार दी और उसे 20 मीटर दूर तक घसीटते ले गया। नरवाना सदर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।