फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman commits suicide by setting herself on fire

Jind News: ससुरालजनों से तंग आकर महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by setting herself on fire
जींद। शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे इतना तंग किया कि उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। शहर थाना पुलिस ने पति मोहन, सास परिवारी, ससुर धर्मपाल और ननद सीमा को नामजद कर उनके खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा के बिटानी गांव निवासी राजकुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 30 वर्षीय भतीजी सुमेश की शादी 2013 में बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी मोहन के साथ हुई थी, उसके दो बच्चे आठ वर्षीय भावना और छह वर्षीय आदित्य हैं। आरोप है कि उसके ससुराल वाले अक्सर सुमेश के साथ मारपीट करते थे, जिसको लेकर कई बार उन्होंने भी उसके ससुरालजनों को समझाया था, लेकिन वह अपनी मनमानी करते रहे। उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी भतीजी सुमेश ने 30 दिसंबर को घर पर खुद को आग लगा ली। उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि उसकी भतीजी ने उसकी ससुरालियों से परेशान होकर आत्महत्या की है। जांच अधिकारी एएसआई भगवत दयाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और पति मोहन, सास परिवारी, ससुर धर्मपाल और ननद सीमा को नामजद कर उनके खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed