फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   With the increase in winter, the demand for dry fruits has increased.

Jind News: सर्दी बढ़ने के साथ ड्राई फ्रूट की मांग में हुई बढ़ोतरी

Sun, 07 Dec 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
With the increase in winter, the demand for dry fruits has increased.
06जेएनडी23 : शहर की एक दुकान पर ड्राई फ्रूट खरीदता युवक।
जींद। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजारों में ड्राई फ्रूट की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सर्द मौसम में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाने वाले बादाम, काजू, पिस्ता और अंजीर की बिक्री में मांग बढ़ी है। वहीं कश्मीरी और विदेशी ड्राई फ्रूट इस सीजन में ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। बेहतर क्वालिटी, ताजगी और पौष्टिकता को देखते हुए लोग इनके लिए थोड़ा अधिक खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन

इन दिनों बादाम 800 प्रति किलोग्राम, काजू 1100 प्रति किलोग्राम, पिस्ता 1200 प्रति किलोग्राम और अंजीर 1600 प्रति किलोग्राम बिक रहा है। दुकानदार लोकेश का कहना है कि सर्दी की शुरुआत के साथ ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कश्मीरी केसर बादाम, ईरानी पिस्ता और सूखे अंजीर की बिक्री में उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद में ड्राई फ्रूट सबसे ऊपर हैं। ठंड के दिनों में ऊर्जा और गर्मी बनाए रखने में इनका महत्वपूर्ण योगदान होने के कारण लोग इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर रहे हैं। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए भी डॉक्टर लोग सूखे मेवों के सेवन की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बंटी का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाने पर ड्राई फ्रूट की मांग में और बढ़ोतरी होगी। वहीं दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर जनवरी तक यह सीजन अपने चरम पर पहुंच सकता है। बाजार में विभिन्न किस्मों के ड्राई फ्रूट ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं और व्यापारी भी बढ़ती मांग को देखते हुए नई वेराईटी और पैकिंग उपलब्ध करवा रहे हैं।

06जेएनडी23 :  शहर की एक दुकान पर ड्राई फ्रूट खरीदता युवक।

06जेएनडी23 : शहर की एक दुकान पर ड्राई फ्रूट खरीदता युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed