फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Winds blew at a speed of 11 kilometers per hour

Jind News: 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं, शीतलहर ने किया परेशान

Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Winds blew at a speed of 11 kilometers per hour
लगातार ठंड पड़ने से सरसों की फसल में ज्यादा पीलापन। संवाद
जींद। हवा की गति बढ़ने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही, इससे मौसम में ठिठुरन और बढ़ गई। दिनभर धूप नहीं निकली। आसमान में बादल छाए रहने से दिनभर शाम जैसा माहौल रहा। शीतलहर ने पूरी तरह से जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा का ज्यादा असर नहीं हो रहा है, केवल ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन

नव वर्ष में अब तक लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। इस कारण लगातार ठंड बढ़ रही है। हवा की गति भी लगातार बढ़ रही है। इस कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। धूप नहीं निकलने से लोगों के स्वास्थ्य पर सर्दी का विपरीत असर पड़ने लग गया है। पशुओं पर भी इसका अधिक असर दिखाई देने लग गया है। पशु दूध देने की क्षमता खो बैठे हैं। ऐसे में पशुपालकों को भी नुकसान हो रहा है। लगातार ठंड से लोग बीमार होने लगे हैं। लोगों की काम करने की क्षमता भी कम होती जा रही है। बताया जा रहा है कि पहली बार इतनी लंबी ठंड हुई है। यदि दिन में धूप निकल आए तो ठंड से काफी राहत मिल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। पेड़-पौधाें पर भी लगातार ठंड का प्रभाव पड़ने लगा है। हवा की गति तेज होने के कारण शीतलहर ने सबको बेबस कर दिया है। पश्चिम की ओर से चली तेज व ठंडी पछुआ हवाएं कंपकपी छुटा रही हैं। आकाश में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार भी बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बॉक्स
सूखी ठंड ने किया बुरा हाल
सर्दी के मौसम में अबतक सूखी ठंड पड़ रही है। हालांकि धुंध तथा कोहरे ने जरूर राहत दी लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। सब्जियों की फसलों को नुकसान हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसार भी बने लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि आगे मौसम के शुष्क तथा परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। बूंदाबांदी के आसार भी बने थे लेकिन बूंदाबांदी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed