फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will oppose the entry of BJP leaders in the villages

Jind News: राजपूत बाहुल्य गांवों में भाजपा नेताओं के घुसने का विरोध करेंगे

Tue, 25 Jul 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Will oppose the entry of BJP leaders in the villages
सफीदों। सफीदों उपमंडल के सिंघाना व मालसिवाना गांव में राजपूत समाज के लोगों ने कैथल प्रतिमा प्रकरण में सरकार की कार्यशैली पर रोष जताते हुए भाजपा नेताओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

लोगों ने भाजपा का पुतला बनाकर इसे आग के हवाले किया। इस मौके पर लोगों ने भाजपा नेताओं व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं की गांवों में आने पर विरोध जताने का निर्णय लिया। वे हाल ही में कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण की प्रक्रिया में सम्राट को गुर्जर कहे जाने का विरोध कर रहे थे। इनका कहना था कि सम्राट मिहिर भोज को हिन्दू सम्राट कहा जा सकता था लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की साजिश लोगों को आपस में लड़ाने की है इसलिए इस विवाद को जन्म दिया गया है। बता दें कि जिला के सबसे बड़े मुआना गांव में राजपूत समाज के लोग दो दिन पूर्व इसी मुद्दे पर सरकार विरोधी प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed