फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When he refused to give the phone, he threw the bike in the canal and hit with a bottle and injured him

Jind News: फोन देने से मना किया तो नहर में फेंकी बाइक, बोतल मार किया घायल

Wed, 30 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 30 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
When he refused to give the phone, he threw the bike in the canal and hit with a bottle and injured him
जींद। सिवानामाल गांव में फोन देने से मना करने पर तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने युवक की बाइक को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिवानामाल निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल को वह दीपक, सूरज और अपनी बुआ के लड़के नवीन के साथ गांव सिवानामाल हेड (नहर) पर नहाने गया था। उसी समय तीन युवक फोन मिलाने के बहाने उनके पास आए। तीनों ने शराब पी हुई थी। इसलिए उसने फोन देने से मना कर दिया। फिर उन्होंने गांव और जाति पूछी। इसके बाद उन्होंने जातिसूचक गालियां दी। बोले तुम्हारी औकात नहीं है हमारे सामने बैठने की। उन्होंने उसकी बाइक को नहर में फेंक दिया और शराब की खाली बोतलों से हमला कर दिया। इसमें उसको गंभीर चोटे लगी है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल जींद में दाखिल करवाया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed