फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ward Committees to Oversee Sanitation and Streetlight Monitoring

Jind News: वार्ड समितियां संभालेंगी सफाई और स्ट्रीट लाइट की निगरानी का मोर्चा

Fri, 17 Apr 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ward Committees to Oversee Sanitation and Streetlight Monitoring
16जेएनडी15: सीआरएसयू में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मौजूद अ​धिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर की वार्ड समितियों के सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया। नगर निकाय प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश के 87 नगर निकायों के कुल 1692 वार्डों में से 1520 समितियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ये समितियां स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम करेंगी। विकास कार्यों में जनभागीदारी सर्वोपरि है और वार्ड समितियां अब सड़कों, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। वार्ड समितियों की जिम्मेदारी होगी कि वे कचरा गाड़ियों की नियमितता और रूट मैपिंग पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई ठेकेदारों की जवाबदेही तय करना समितियों का मुख्य कार्य होगा। यदि मशीनों के चलने के बावजूद धरातल पर सफाई नहीं दिखती, तो समितियां तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने एक मई से शुरू होने वाले विशेष स्वच्छता अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड सदस्य केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। ये सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम व पौधरोपण जैसे कार्यों में नेतृत्व करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को राज्य स्तर पर रैंकिंग प्रणाली के तहत प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

इस दौरान एडीसी प्रदीप कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, ईओ ऋषिकेश सहित जिले के विभिन्न निकायों से आए वार्ड समिति सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed