फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man defrauded of two lakh rupees on the pretext of being sent abroad.

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठगे

Thu, 17 Sep 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Young man defrauded of two lakh rupees on the pretext of being sent abroad.

विज्ञापन
जींद। शहर की गांधी गली निवासी मोहित से अज्ञात ने विदेश भेजने, वीजा लगवाने और टिकट बुक करवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। साइबर पुलिस थाना ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
शहर की गांधी गली निवासी मोहित ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर विदेश भेजने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने उन्हें विदेश भेजने, वीजा लगवाने और टिकट बुक करवाने की बात कही।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर आठ से 11 जुलाई के बीच आरोपी को अलग-अलग माध्यम से करीब दो लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की और न ही वीजा व टिकट उपलब्ध करवाए। संपर्क करने पर भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed