{"_id":"6aab010c39cbb785a2065f34","slug":"inld-attacks-bjp-at-meeting-rampal-majra-says-every-section-of-society-is-troubled-by-the-governments-policies-jind-news-c-199-1-sroh1009-160368-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इनेलो बैठक में भाजपा पर हमला, रामपाल माजरा बोले- सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इनेलो बैठक में भाजपा पर हमला, रामपाल माजरा बोले- सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान
विज्ञापन
16जेएनडी04: अर्बन इस्टेट स्थित इनेलो जिला पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए इनेलो क
विज्ञापन
जींद। इनेलो जिला पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जींद और सफीदों हल्के के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें 27 सितंबर को नूंह मेवात में होने वाले जननायक ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और डॉ. अजय सिंह चौटाला को अपना नेता मानने से इन्कार किया।
रामपाल माजरा ने कहा कि जींद जिला इनेलो का गढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मान समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। माजरा ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है।
फैमिली आईडी में त्रुटियों के कारण लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। माजरा ने बड़े कारोबारियों के कर्ज माफ किए जाने और गरीब मजदूरों को परेशान किए जाने का आरोप भी लगाया।उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने और चौधरी अभय सिंह चौटाला के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश में प्रीपेड मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता जींद हल्का प्रधान पप्पू रेढू और सफीदों हल्का प्रधान दलेल कुंडू ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमित्रा देवी, प्रदीप गिल, इंद्र सिंह कारखाना, सुदेश कंडेला, जगबीर जांगड़ा, लखविंद्र चहल मौजूद रहे।
अजय सिंह चौटाला को अपना नेता मानने से इन्कार किया
पत्रकार वार्ता में रामपाल माजरा से डॉ. अजय सिंह चौटाला के बारे में सवाल किया गया। माजरा ने कहा कि उन्होंने चौधरी देवीलाल और दिवंगत ओमप्रकाश चौटाला को अपना नेता माना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. अजय सिंह चौटाला को कभी नेता नहीं माना। माजरा ने कांग्रेस पर उनके नेताओं को साजिश के तहत जेल भेजने का आरोप भी लगाया।