फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shahpur Minor to be revamped at a cost of 1.20 crore; 16.5-km stretch to undergo remodeling.

Jind News: 1.20 करोड़ से संवरेगी शाहपुर माइनर, 16.5 किलोमीटर हिस्से की होगी रीमॉडलिंग

Thu, 17 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shahpur Minor to be revamped at a cost of 1.20 crore; 16.5-km stretch to undergo remodeling.

विज्ञापन
जींद। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने शाहपुर माइनर के रिमॉडलिंग के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत माइनर के आरडी 0 से 16500 तक यानी 16.5 किलोमीटर हिस्से का पुनर्निर्माण किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य माइनर की पानी वहन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ खेतों तक पानी के वितरण को बेहतर बनाना है।
माइनर जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर-5 के आरडी 52436/आर से निकलती है। कार्य पूरा होने के बाद माइनर की पानी वहन क्षमता और सिंचाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। शाहपुर माइनर का यह हिस्सा दालमवाला, शाहपुर, नगूरां और रायचंदवाला क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन

माइनर के रिमॉडलिंग से इन क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि विभाग की ओर से जारी टेंडर में इस माइनर से सीधे लाभान्वित होने वाले गांवों की संख्या, किसानों की संख्या या कुल सिंचित रकबे का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए इनका आंकड़ा फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में माइनर के पुराने और जर्जर हिस्सों के कारण पानी के समान वितरण में दिक्कत आने की स्थिति बनती है। माइनर की क्षमता प्रभावित होने से टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाना चुनौती रहता है।
इसका असर विशेषकर अंतिम छोर के खेतों की सिंचाई पर पड़ सकता है। रिमॉडलिंग के बाद माइनर की संरचना को दुरुस्त करने के साथ पानी के प्रवाह को बेहतर करने का लक्ष्य है। टेंडर के अनुसार कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को 270 दिन का समय दिया गया है।

10 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
सिंचाई विभाग की तरफ से किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इससे लगभग 10 हजार से ज्यादा किसानों की फसलों को लाभ मिलेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। -विकास एक्सईएन सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed