{"_id":"699604fc90222acac008e9d0","slug":"ultrasound-facility-closed-in-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1006-148728-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासांउड की सुविधा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासांउड की सुविधा बंद
Wed, 18 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
18जेएनडी10-नागरिक अस्पताल का 28 नंबर कमरा, जहां अल्ट्रासांउड की मशीन रखी हुई है। संवाद
जींद। जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा बुधवार से बंद हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध करवाया था लेकिन अब रेडियोलॉजिस्ट की डेपुटेशन खत्म हो चुकी है।
नागरिक अस्पताल के नए भवन में प्रथम तल पर कमरा नंबर-28 में अल्ट्रासाउंड की नई मशीन है। इसके लिए चिकित्सक और अन्य स्टॉफ की ड्यूटी भी निर्धारित की गई थी। हालांकि नौ साल से अल्ट्रासाउंड मशीन बिना रेडियोलॉजिस्ट के धूल फांक रही थी। पिछले अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की गई थी।
अल्ट्रासांउड करवाने के लिए गर्भवती महिलाओं को अब निजी अस्पताल की तरफ रूख करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने का सबसे ज्यादा फायदा गर्भवती महिलाओं को हो रहा था। यहां जांच के बाद उनके अल्ट्रासाउंड किए जाते थे। प्रतिदिन 10-15 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। अब रेडियोलॉजिस्ट की डेपुटेशन खत्म हुई तो वो चले गए। इससे अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई है।
विज्ञापन
वर्जन
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जैसे ही रेडियोलॉजिस्ट आएगा तो फिर से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो जाएगी। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ, नागरिक अस्पताल