{"_id":"6578afbba21c92ed2a0c1095","slug":"two-separate-windows-opened-for-ayushman-beneficiaries-jind-news-c-197-1-snp1003-10727-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आयुष्मान के लाभार्थियों के लिए अलग से दो खिड़की खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आयुष्मान के लाभार्थियों के लिए अलग से दो खिड़की खुली
Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान योजना के लाभार्थियाें का ओपीडी काउंटर पर ही पंजीकरण होगा। अब उन्हें आपातकालीन वार्ड व ओपीडी परिसर में पंजीकरण कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर आयुष्मान लाभार्थियों के लिए अलग से दो खिड़की खोली गई है। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने मंगलवार को इसका फीता काटकर खिड़की का शुभारंभ किया।
नागरिक अस्पताल में अभी तक आयुष्मान से संबंधित कार्यों के लिए अलग अलग जगह पर काउंटर बने हुए थे। अब सभी तरह के कार्य एक ही खिड़की पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी पांच लाख तक का निशुल्क इलाज करा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने अधिकारियों को आयुष्मान के लाभार्थियों को योजना का फायदा देने व पूरा इलाज करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की नोडल अधिकारी अनिता सहारण ने बताया कि जिले में करीब सवा छह लाख लाभार्थी हैं, जिनमें से साढ़े चार लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब ओपीडी का रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें विशेष काउंटर पर मदद मिलेगा। यहां डाटा और बायोमीट्रिक से लाभार्थी का कार्ड भी बनाया जाएगा। इस दौरान प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लोकवीर सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, डाॅ. मंजीत राठी भी मौजूद रहे।