फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two laborers stole mobile phones by engaging in talks

मजदूरी कर वापस घर की तरफ जा रहे दो मजदूरों को बातों में उलझाकर चुराए मोबाइल फोन

Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two laborers stole mobile phones by engaging in talks
जींद। नेहरू पार्क के पास पैदल जा रहे दो मजदूर भाइयों को बातों में उलझाकर बाइक सवार दो युवक उनके मोबाइल चोरी कर ले गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों रोड निवासी देव ने बताया कि वह शहर में मजदूरी करता है। बुधवार शाम वह और उसका भाई पितांबर काम करने के बाद पैदल ही घर जा रहे थे। जब वे नेहरू पार्क के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनको रोक कर किसी गांव का पता पूछा तो उन्होंने जानकारी नहीं होने के कारण मना कर दिया। इसके बाद वे उनसे बातें करते रहे और बाइक से नीचे उतरकर उनके पास ही खड़े हो गए। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चले गए, लेकिन कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने मोबाइल की संभाल की तो मोबाइल गायब मिला। इस मामले में शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी कर मोबाइल छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed