फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two hard gold rings and robbing an elderly woman by smelling drugs

बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे सोने के दो कड़े और अंगूठी

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two hard gold rings and robbing an elderly woman by smelling drugs
सफीदों में बुजुर्ग महिला से सोने के 22 ग्राम के दो कड़े और सोने की अंगूठी लूटने के आरोप में सफीदों शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सफीदों पुलिस को दी शिकायत में सीता श्याम कॉलोनी निवासी मीना देवी ने कहा कि वह 13 फरवरी को नहर के साथ लगती पटरी से अस्पताल जा रही थी। जब वह जाट धर्मशाला के पास पहुंची तो अज्ञात व्यक्ति मिला और कहने लगा कि एक रुपये की पर्ची निकालने पर हो सकता है उसकी लॉटरी लगे। लेकिन उसने पर्ची निकालने से मना कर दिया। जब वह वहां से चलने लगी तो व्यक्ति का दूसरा साथी वहां आया और एक पर्ची पढ़ने के लिए कहा। मैंने मना किया तो उसके दूसरे साथी ने पर्ची फाड़ी और कहा कि आपके 100 निकल गए हैं। उसके बाद उसने तीन पर्ची और फाड़ी और कहा कि वह दो लाख रुपये जीत गई है। अगर दो लाख रुपये चाहिए तो हाथों में पहने सोने के कड़े उन्हें देने होंगे। उसने मना किया तो उसने मेरे हाथ पर न जाने क्या लगाकर एक हाथ का कड़ा निकाल लिया। उसके बाद उसे पता नहीं क्या सुंघाया, जिससे उससे चक्कर आने लगा। उन्होंने मेरा दूसरा कड़ा भी निकाल लिया। दोनों कड़ों के अलावा उन्होंने उसकी सोने की अंगूठी भी निकाल ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed