फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for demanding extortion of Rs 20 lakh from shopkeeper

Jind News: दुकानदार से 20 लाख रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for demanding extortion of Rs 20 lakh from shopkeeper
जींद/नरवाना। नरवाना के दुकानदार से दो घंटे में 20 लाख रुपये रंगदारी देने की धमकी देने के दो आरोपियों को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दुकान में पर्ची फेंककर दो घंटे में 20 लाख रुपये देने की बात कही थी। बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की पहचान हिसार जिले के शेखपुरा निवासी सूरज उर्फ बीन व विकास उर्फ कालिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


6 मार्च को नरवाना के पतराम नगर निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रेलवे रोड पर ब्रदर स्कूल ड्रेस के नाम से दुकान चलाता है। उनका बेटा लक्ष्य दुकान पर बैठा था। इस दौरान दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे और बेटे को एक पर्ची पर लिखकर दिया कि अगर दो घंटे में 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उसको गोली मार देंगे। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। सीआईए ने मामले में कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो आरोपियों की पहचान हो गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed