फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To inculcate the spirit of service in children

Jind News: बच्चों में सेवा भावना बढ़ाने की उद्देश्य

Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
To inculcate the spirit of service in children
03जेएनडी17 : कार्यक्रम के दौरान अति​थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
जींद। उपायुक्त व प्रधान जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने शिक्षा विभाग के सहयोग से सोमवार को पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में सेवा भावना, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है।
विज्ञापन

मोतीलाल स्कूल के चेयरमैन संदीप दहिया ने कहा कि रेड क्रॉस जैसी संस्थाएं समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों की शिक्षा देना आज के समय की आवश्यकता है। राजेश वशिष्ठ और सरोज कुंडू ने बताया कि इस शिविर में बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, योग, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

रवि हुड्डा ने बताया कि रेड क्रॉस की स्थापना मानवता की सेवा के लिए की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। ट्रेनर राममेहर ने बच्चों को रेड क्रॉस क्लैपिंग और टीम भावना को मजबूत करने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। सूर्य देव आर्य ने योग के महत्व के बारे में बताया। बच्चों का मनोरंजन करने के लिए विभिन्न पशु-पक्षियों की आवाजें निकाली। राजेश वशिष्ठ ने बताया कि बच्चों में चिड़चिड़ापन और असहिष्णुता बढ़ रही है, जिसे दूर करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उषा गुप्ता, संतरो रानी, राजेश लाम्बा, दिलावर, सोनिया, और कविता मौजूद रही। शिविर के आगामी दिनों में बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, रक्तदान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed