फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people died in Hisar's private hospital, were suffering from dengue

हिसार के निजी अस्पताल में तीन लोगों की मौत, डेंगू से थे पीड़ित

Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three people died in Hisar's private hospital, were suffering from dengue
एक मकान के बाहर पानी के बर्तन की जांच करता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। मंगलवार को जिले में तीन लोगों की मौत हो गई और उनके परिजन इसे डेंगू से मौत बता रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग इससे इनकार कर रहा है। तीनों की मौत हिसार के एक निजी अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन

इधर, नागरिक अस्पताल में 59 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 17 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से 11 मामले अकेले जींद शहर से हैं। जिले में इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या 459 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ईंटल कलां निवासी 42 वर्षीय रमेश को आठ नवंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। आराम नहीं होने पर परिजन ने उसको 12 नवंबर को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। उसकी लगातार प्लेटलेट्स कम हो रही थी। मंगलवार सुबह रमेश की मौत हो गई। उनके भाई दिलबाग ने बताया कि रमेश डेंगू पॉजिटिव था और उसकी मौत डेंगू के कारण ही हुई है। वहीं बेलरखां निवासी 32 वर्षीय गीता देवी और कालवन निवासी 52 वर्षीय धर्मबीर की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग तीनों ही मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तीर्थ बागड़ी ने कहा कि हिसार से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना सिविल सर्जन कार्यालय को नहीं मिली है। मंगलवार को जिले में 17 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें से चार अकेले अर्बन इस्टेट निवासी हैं। इनमें अर्बन इस्टेट निवासी 26 वर्षीय महिला, लखमीरवाला गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, शिव कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 25 वर्षीय महिला, गांव हैबतपुर निवासी 22 वर्षीय युवती, गुप्ता कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, कंडेला गांव निवासी 19 वर्षीय युवक, करसिंधु निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, राम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक, दुर्गा कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय बच्चा, लक्ष्मी नगर निवासी 19 वर्षीय युवक, अमरहेड़ी निवासी 27 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट निवासी सात वर्षीय बच्चा, बराह कलां निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन इस्टेट निवासी 25 वर्षीय युवक, रूपनगर निवासी 30 वर्षीय महिला, डिफेंस कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को अर्बन इस्टेट समेत कई कॉलोनियों में जाकर लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कॉलोनियों में घर-घर जाकर डेंगू की जांच की और यहां रखे बर्तनों को भी ध्यान से देखा। इस दौरान एक जगह डेंगू का लार्वा भी मिला, जिसे नष्ट किया गया। राममेहर वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन लोगों की जांच कर रही हैं। मंगलवार को 22 बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि शहर में स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद की टीमें लगातार फॉगिंग कर रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed