फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The government should immediately resolve the demands of mid-day meal workers: Kailash Khapad

मिड-डे मील वर्करों की मांगों का सरकार तुरंत करे समाधान : कैलाश खापड़

Mon, 31 Aug 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The government should immediately resolve the demands of mid-day meal workers: Kailash Khapad
30जेएनडी17: रानी तालाब पर प्रदेश सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिड डे मील वर्कर। संवाद
जींद। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा की जिला कमेटी ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को राज्य कमेटी के आह्वान पर नेहरू पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्करों ने एसडीओ राजेंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान कैलाश खापड़ ने की।
विज्ञापन

जिला प्रधान कैलाश खापड़, सचिव सुनीता और सरला ने कहा कि चार अगस्त को प्रदेशभर की हजारों मिड-डे मील वर्करों ने कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन 17 अगस्त को प्रस्तावित बातचीत अब तक नहीं हुई। इससे वर्करों में रोष है।
विज्ञापन

यूनियन ने मिड-डे मील वर्करों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक करने, वरिष्ठता के आधार पर अधिक मानदेय देने और 12 महीने का मानदेय देने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार के बकाया मानदेय का भुगतान करने तथा हर माह की सात तारीख तक मानदेय सीधे बैंक खातों में डालने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्करों ने 60 वर्ष की आयु में सेवा समाप्त होने पर दो लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ, वर्दी भत्ते को 600 से बढ़ाकर दो हजार रुपये वार्षिक करने और दुर्घटना में घायल होने पर इलाज के साथ 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की।

मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को कम से कम पांच लाख रुपये मुआवजा और सभी वर्करों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग भी रखी गई। इस अवसर पर अनीता, सुमन, सुदेश, पिंकी, राजरानी, कमलेश, बोहती, नीलम, मंजू, अनारकली, सुनीता सहित अन्य वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed