फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A humorous poetry conference will be held on October 10 to help in the marriage of disabled girls.

Jind News: दिव्यांग कन्याओं के विवाह में सहयोग के लिए 10 अक्तूबर को होगा हास्य कवि सम्मेलन

Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A humorous poetry conference will be held on October 10 to help in the marriage of disabled girls.
30जेएनडी07: दिव्यांग कन्याओं के विवाह में सहयोग के लिए हास्य कवि सम्मेलन करवाने को लेकर हुई बैठ
जींद। जेसीआई एल्यूमिनी क्लब जींद रीजन की कार्यकारिणी की बैठक क्लब अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवरात्र और महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर 10 अक्तूबर को बीबीसी हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य दिव्यांग कन्याओं के विवाह के लिए सहयोग राशि जुटाना है।
विज्ञापन

क्लब के मीडिया पीआरओ अशोक खरब ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रताप फौजदार, राजेश चेतन, रसिक गुप्ता, विनोद पाल और महिला कवयित्री पूनम वर्मा हास्य रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जींद शहर में पहली बार दिव्यांग कन्याओं के विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन से प्राप्त सहयोग राशि इसी सेवा कार्य में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष आयुष बंसल और कोषाध्यक्ष चंद्रभान बंसल ने बताया कि क्लब पूर्व में भी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित करता रहा है। क्लब अध्यक्ष प्रमोद गर्ग ने कहा कि संस्था विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के ललित होटल में आयोजित नॉर्थ कार्निवल अवॉर्ड समारोह में क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रवीण सैनी को बेस्ट जोन ऑफिसर का अवॉर्ड मिला। सचिन वडाला को बेस्ट न्यू मेंबर और जॉन-10 अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को करीब 20 जोन में बेस्ट जोन अध्यक्ष का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed