फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Marriage should be done with the consent of parents, ban should be imposed in the same village-same gotra: Khap

विवाह माता-पिता की सहमति से हो, एक गांव-समान गोत्र में रोक लगे : खाप

Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Marriage should be done with the consent of parents, ban should be imposed in the same village-same gotra: Khap
30जेएनडी03. खाप के सदस्य बैठक करके केंद्र सरकार से इन कानून में बदलाव करने की मांग करते हुए। खा
जींद। सामाजिक भाईचारा और ताना-बाना बनाए रखने के लिए खाप पंचायत ने एक गांव और समान गोत्र में विवाह पर रोक लगाने की मांग उठाई है। खाप पदाधिकारियों ने कहा कि विवाह माता-पिता की सहमति से होने चाहिए। एक गांव या समान गोत्र में होने वाले विवाह से कई बार सामाजिक विवाद की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन

सर्व खाप कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन और भारतीय किसान मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला में हुई। बैठक की अध्यक्षता महंत योगी पीर राजनाथ उझाना ने की।
विज्ञापन

सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक एवं फाउंडेशन व यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा कि खाप पंचायतें लंबे समय से एक गांव और एक गोत्र में विवाह पर रोक की मांग उठाती रही हैं। ऐसे विवाहों से कई बार सामाजिक भाईचारे पर असर पड़ता है। उन्होंने विवाह माता-पिता की सहमति से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेकराम कंडेला ने लिव-इन रिलेशनशिप समाप्त करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसका बच्चों और परिवार की व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्राकृतिक खेती की मुहिम को आगे बढ़ाने, मोटे अनाज और देसी गाय को अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हर परिवार में दो या तीन संतान होनी चाहिए ताकि किसी हादसे की स्थिति में परिवार पूरी तरह अकेला न रह जाए। इसके अलावा नगूरा अनाज मंडी का विस्तार, 33 गांवों के लिए बन रही सीएचसी का निर्माण जल्द पूरा करने और कंडेला के विकास को शहर की तर्ज पर करने की मांग की।

कैथल रोड पर गंगा पुत्र अस्पताल से वाल्मीकि बस्ती तक दोनों ओर ब्लॉक लगाने और पानी की निकासी के लिए नाला बनाने की मांग भी रखी गई।इन मांगों को केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाने के लिए जल्द कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में धर्मपाल खटकड़, कुलदीप खटकड़, दिलबाग सिंह गोयत और जगदीश नंगूरा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed