फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   threatened to kill

बेटे की हत्या की गवाह मां व भाई को जान से मारने की धमकी

Sat, 18 Sep 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
threatened to kill
हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 20 जनवरी 2020 को अपने घर जा रहे 21 वर्षीय युवक बलकार की बाइक सवारों ने पीछे से गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में गवाहों को गवाही देने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस में मृतक की मां की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी महिला मुकेश ने बताया कि उसके छोटे बेटे बलकार की 20 जनवरी 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पवन उर्फ पोपन तथा रावण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जोकि अब भी जेल में बंद है। मामले की सुनवाई जींद अदालत में चल रही है। इस मामले में वह और उसका बड़ा बेटा गुलजार गवाह है। बेटे गुलजार ने 10 सितंबर को बताया कि उसके मोबाइल फ ोन पर 10 सितंबर को एक अज्ञात नम्बर से कॉल आई। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह बब्लू खटकड़ बोल रहा है। यदि मां-बेटे ने मामले में गवाही दी तो दोनों को जान से मार देगें। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति और पटियाला चौक निवासी अक्षय सिंगरोहा ने उसे भी उसके मकान के पास बंद मार्किट में आकर धमकी दी थी। आरोप लगाया कि उसे तथा उसके बेटे को जान से मारने की धमकी जेल में बैठे रावण तथा पवन उर्फ पोपन के कहने पर दी जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल रावण, पवन उर्फ पोपन, अक्षय और बब्लू को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मां और बेटा हत्या के मामले में गवाह है। उनको अदालत में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed